हरि ओम शरण जी का भजन

दाता एक राम भिकारी सारी दुनिया
दाता एक राम भिकारी सारी दुनिया
राम एक देवता पुजारी सारी दुनिया
पुजारी सारी दुनिया
दाता एक राम…..

द्वार पे उसके जाके कोई भी पुकारता
परम कृपा दे अपनी भाव से उभरता
ऐसे दीना नाथ पे
बलिहारी सारी दुनिया
दाता एक राम भिकारी सारी दुनिया
दाता एक राम…..

दो दिन का जीवन प्राणी कर ले विचार तू
कर ले विचार तू
प्यारे प्रभु को अपने मन मे निहार तू
मन मे निहार तू
बिना हरी नाम के,दुखयारी सारी दुनिया
दाता एक राम भिकारी सारी दुनिया
दाता एक राम…..

नाम का प्रकाश जब अंदर जगायेगा
प्यारे श्री राम का तू दर्शन पायेगा
ज्योति से जिसकी है
उज्यारी साड़ी दुनिया
दाता एक राम भिकारी सारी दुनिया
दाता एक राम भिकारी सारी दुनिया

Leave a Reply